माखुरपानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त

कोरबा । कोरबा वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बालको में वन अमले ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम माखुरपानी में अवैध लकड़ी के भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। उच्च अधिकारियों से सर्च वारंट जारी होने के बाद दल-बल सहित टीम ने एक ग्रामीण के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान बीजा प्रजाति के 70 नग पल्ला, साल प्रजाति के 8 नग चौखट, कुल 20 नग पाया (18 सलीहा एवं 2 बीजा प्रजाति) तथा बीजा प्रजाति की 3 नग पट्टी अवैध रूप से पाई गई। वन अमले ने सभी वनोपज को ज़ब्त कर पी.ओ.आर. नंबर 11995/03, दिनांक 21.11.2025 के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको जयंत सरकार के साथ SCFO कांती कुमार कंवर, CFO रामसिंह उइके, BFO संजय किशोर राठौर, चेतन कुमार ध्रुव, सुनील कुमार खड़िया, शिवप्रसाद कंवर, किरण तिग्गा एवं अन्नु चन्द्रभॉस उपस्थित रहे।