कोरबा। जिले में शुक्रवार का दिन तीन अलग–अलग हादसों का गवाह बना। दीपका, भारतमाला परियोजना मार्ग और शक्तिनगर रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में हुए हादसों में ट्रक चालक, एक ग्रामीण तथा एक कोलकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहला हादसा दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा हेलीपैड के पास सोनू टायर दुकान में हुआ। 45 वर्षीय राजेंद्र यादव, निवासी बहराटोला (अनूपपुर, मप्र) अपने ट्रक में हवा भरवा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेंद्र यादव ट्रक का मालिक तथा चालक दोनों था और कोयला लोड करने दीपका खदान पहुंचा था।
दूसरी घटना में नारायण खरे, निवासी सीतामणी कुम्हारपारा कोरबा, एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। वह बलौदा बगडबरी से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर कोरबा लौट रहा था। भारतमाला परियोजना के पास हुए इस हादसे में ग्रामीणों ने उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
तीसरी घटना दीपका क्षेत्र के शक्तिनगर रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास हुई, जहां एसईसीएल कर्मी जितेंद्र तिवारी ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान था। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा व मर्ग दर्ज कर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया।
मामले को हादसे की बजाय आत्महत्या की आशंका के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















