कोरबा। सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल खत्म होने के बाद जिले में धान उपार्जन का कार्य फिर से शुरू हो गया है। करतला विकासखंड के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में खरीदी के पहले ही दिन 100 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। इस बार धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
खरीफ वर्ष 2025-26 में केंद्र पर सबसे पहले धान बेचने का श्रेय कृषक विनय सिंह को मिला। उन्होंने बताया कि बारदाना, तौल और भुगतान की पूरी प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी व तेज़ है। समिति कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक है तथा केंद्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विनय सिंह ने कहा कि प्रदेश की नई तकनीकी आधारित धान खरीदी प्रणाली ने किसानों की वर्षों पुरानी परेशानियों को दूर कर दिया है और उनकी आय को सुरक्षित बनाया है।
जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अब रफ्तार पकड़ने लगी है। किसानों को घर बैठे ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था से भी काफी राहत मिली है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















