केंद्रीय विद्यालय 2 में दादा-दादी दिवस, स्नेह और सम्मान का अनोखा उत्सव

कोरबा। 20 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में दादा-दादी दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच प्यार और सम्मान के बंधन को और अधिक मजबूत करना था।

विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार साहू, श्रीमती मालश्री बल्हाल तथा आए हुए दादा-दादी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी के साथ मंच साझा किया और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को कविता, नृत्य और नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में दादा-दादी ने विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लिया। वरिष्ठ तथा खेल में विजेता हुए दादा-दादी को सम्मानित करते हुए पुरस्कार भेंट  स्वरूप दिए गए।

संचालन आँचल बाजपेई ने किया। प्राचार्य सहित शिक्षकों ने कार्यक्रम का समन्वय किया।