धर्मांतरण पर बवाल, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील भाटा में धर्मांतरण संबंधित गतिविधियों के कारण माहौल गर्माया हुआ है। इसे लेकर अक्सर यहां पर गतिरोध उत्पन्न हो रहा है।

क्षेत्र के पार्षद पवन अग्रवाल, हरीश यादव, आशा, सरिता सहित नागरिकों ने पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सोपा और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि काफी समय से बजरंग जायसवाल इस काम में लगा हुआ है। अपने घर पर लाऊडस्पीकर लगाकर वह लोगों को उकसाने का काम कर रहा है। यही नहीं इस क्षेत्र में बनाई गई पक्की सडक़ को भी उसने नुकसान पहुंचाया।

उसकी हरकतों से आसपास का माहौल बिगड़ रहा है। लोगों ने स्थानीय पुलिस को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी बजरंग का मनोबल बढ़ा हुआ है।