पीलीकोठी में आज से शुरू होगी रामकथा, 28 नवंबर तक चलेगा प्रवचन

कोरबा। दीनदयाल मार्केट स्थित पीलीकोठी परिसर में शम्भूशरण लाटा महाराज की रामकथा 21 नवंबर से प्रारंभ हो रही है। यह दिव्य कथा 28 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। रामकथा के लिए पूर्णतः नि:स्वार्थ भाव से समर्पित शम्भूशरण लाटा महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म, सदाचार और जीवनोपयोगी संदेशों का प्रसार करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार, कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और रामायण से मिलने वाली शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्था प्रभारी रितेश कोडिया, कैलाशनाथ गुप्ता, दीपक अग्रवाल, आशीष बत्रा और महेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ सतत तैयारियों में लगे हुए हैं।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार के साथ इस पावन कथा में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करें।