न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में 22 नवंबर को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी

कोरबा। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी 2025 का आयोजन 22 नवंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट और हस्तकला कृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। आयोजन में विशिष्ट अतिथियों के साथ बच्चों के अभिभावक भी शामिल होंगे और विद्यार्थियों की प्रतिभा का अवलोकन करेंगे।

स्कूल परिसर में होने वाली इस प्रदर्शनी को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है।