सेवाएं ठप, 7 पीडीएस दुकानें निलंबित

कोरबा। विकासखण्ड कोरबा के अंतर्गत संचालित 7 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को सेवाएं बाधित रखने पर प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनपुरी (कोरबा), कोरकोमा एवं श्यांग, चीतापाली, कटबितला, दोंदरो, फुलसरी, माखुरपानी और केरवां की दुकानों को 1 नवंबर 2025 से अब तक बिना किसी कारण बंद पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

दुकानों के बंद रहने से हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल सका। प्रशासन ने राशन वितरण को सुचारू बनाए रखने के लिए नई संचालनकर्ता एजेंसियों को आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से संलग्न किया है।