कोरबा। सीतामणी क्षेत्र के गोकुलगंज बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव उसके घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
छत पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य घर की छत पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर लोहे के एंगल से लटके निखिल के शव पर पड़ी। शव देखते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं
निखिल की मौत से पहले की परिस्थितियां और घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं।
घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की संभावना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















