कोरबा। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4, गोपालपुर में शनिवार को केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर विद्यालय में संचालित शिक्षण गतिविधियों और शिक्षण पद्धति का अवलोकन किया। पीएमश्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मानकों का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के लिए प्रवीन कुमार सचान, उप सचिव (PM-POSHAN एवं DIG), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा दिग्गराज मीना, उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर उपस्थित रहे। उन्होंने कक्षाओं का दौरा कर शिक्षकों की पद्धति, विद्यार्थियों की सहभागिता और नवाचारी गतिविधियों को बारीकी से देखा और इसकी प्रशंसा की।
अतिथियों ने विद्यालय पहुंचकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, डीएमसी मनोज कुमार पांडे, बीईओ अभिमन्यु टेकाम, प्राचार्य डाइट आर.एच. सराफ, सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन विवेक कुमार चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. अहीरे तथा जी.आर. जांगड़े ने अतिथियों का स्वागत किया। पीएमश्री योजना के अंतर्गत खरीदी गई शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी का भी अधिकारियों ने अवलोकन किया। प्राचार्य अहीरे ने विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सहगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

