कोरबा। नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में 72 करोड़ रुपये के 24 से अधिक विकास प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की, जबकि निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न मदों से अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। प्रमुख प्रस्तावों में दादर रोड में कलवर्ट निर्माण, मानिकपुर में नाली निर्माण, लाटा–जमनीपाली में तालाब निर्माण, पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आरसीसी सड़क निर्माण, कोसाबाड़ी व कोरबा जोन में स्ट्रीट लाइट स्थापना तथा कई क्षेत्रों में सड़क डामरीकरण के कार्य शामिल हैं।
इसी क्रम में बुधवारी सर्कस मैदान में शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल निर्माण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। निगम का कहना है कि ये परियोजनाएं शहर में आधारभूत संरचना को मजबूत करने में सहायक होंगी।
बैठक में एमआईसी सदस्य फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चंद्रा, सरोज शांडिल्य, धनकुमारी गर्ग, उर्वशी राठौर, ममता यादव, भानुमति जायसवाल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ, उपायुक्त पवन वर्मा व नीरज कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

