रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित करने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। बीते दिनों से जारी बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















