25 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जलाराम मंदिर का स्थापना दिवस, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन

कोरबा। संत श्री जलाराम मंदिर का पाटोत्सव (स्थापना दिवस) इस वर्ष 25 नवंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की शुरुआत मंगलवार सुबह 10.30 बजे मंदिर में विराजमान श्री विग्रहों के अभिषेक, पूजन और आरती से होगी।

दोपहर 3.30 बजे श्री नारायण सा मिल, मुड़ापार स्थित रमेश भाई पटेल के निवास से जलाराम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 5.30 बजे दैनिक पूजा-आरती के बाद सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित होगा।

रात्रि 8 बजे भंडारा प्रसाद (भोजन) का वितरण किया जाएगा, जिसके दाता रोहित भाई जेठालाल शाह हैं। जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय भाई चौहान ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।