कोरबा। छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज को कोरबा में शीघ्र ही अपना सामुदायिक भवन मिलने जा रहा है। संत नामदेव जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस महत्वपूर्ण घोषणा की। कार्यक्रम वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया, जहां महापौर संजू देवी राजपूत ने अध्यक्षता की।
आयोजन की शुरुआत संत नामदेव की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद वीर सावरकर भवन से निहारिका चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।
इसके पश्चात आयोजित सामाजिक परिचर्चा में महिलाओं ने समाज के विकास, शिक्षा और नई दिशा की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। युवाओं ने सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने और समाज को मुख्यधारा से जोडऩे पर जोर दिया।
कार्यक्रम में समाज के अतिथियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाज के 25 प्रतिभावान बच्चों, 25 पुरुषों और 25 महिलाओं को वयोवृद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों को अध्यक्ष शशिकांत पटवा एवं केंद्रीय पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह और साल भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जोन प्रमुख पन्ना लाल, रवि नामदेव, दिनेश नामदेव, उत्तम नामदेव, राजेंद्र नामदेव, मुकेश नामदेव, जीवन लाल, सुरेश, पुननेश और दीपका-रघुवीर का विशेष सहयोग रहा। संचालन मुकेश नामदेव और रमाकांत पटवा ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

