सेवा और सम्मान के कार्यक्रम का सिलसिला चला गोपाल मोदी के जन्मदिन पर

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन मंगलवार को सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुंवर अस्पताल से हुई, जहां गोपाल मोदी ने मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद उन्होंने खाटू श्याम मंदिर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय तथा मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

दिन भर भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में शुभकामना संदेशों वाले बैनर एवं पोस्टर लगाए गए थे।

पूर्व में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रह चुके गोपाल मोदी से मिलने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर कई शुभचिंतकों ने कहा कि गोपाल मोदी ने अपनी सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता से कार्यकर्ताओं के बीच अलग पहचान बनाई है। उनका मानना है कि आने वाले समय में वे कोरबा के प्रभावी नेतृत्व के रूप में उभर सकते हैं।