कोरबा। कोरबा जिले की व्याख्याता वसुंधरा कुर्रे को रायपुर में आयोजित साहित्यिक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम हमर चिन्हारी साहित्य समिति एवं साहित्य लेखन रिसोर्स शिक्षक परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
समारोह में ‘मोर अंगना के शोर’ साझा काव्य संग्रह से जुड़े शिक्षकों और साहित्यकारों का सम्मान किया गया। काव्य संग्रह के संपादक वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पुस्तक में 121 बाल कविताओं का संकलन है, जो नई शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों और समावेशी शिक्षा की अवधारणा पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि इस साझा काव्य संग्रह में प्रदेश के लगभग 50 शिक्षकों की रचनाओं को शामिल किया गया है। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, डॉ. गीता देव, डॉ. के. शारदा तथा प्राचार्य पी.एल. आदिले सहित अनेक शिक्षाविद, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

