डीएसपीएम के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

पंडरीपानी पंचायत भवन में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण

कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) कोरबा पूर्व संयंत्र द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम पंडरीपानी के पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अभियंता (उत्पादन) संजीव कंसल के निर्देशानुसार अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) एन.एस. ठाकुर एवं मुख्य रसायनज्ञ उत्तम सिंह चंद्रवंशी की उपस्थिति में हुआ।

डीएसपीएम प्रबंधन द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दी गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की तथा गांव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

शिविर में कोरबा पूर्व मुख्य चिकित्सालय के डॉ. कान्हा कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में फार्मासिस्ट करन यादव, एंग्लो बंधन, प्रत्युष पांडे एवं अजय रवि ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।