व्याख्याता विमला भास्कर के शोधपूर्ण प्रयास की सराहना, जनजातीय शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित है पुस्तक
कोरबा।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने व्याख्याता श्रीमती विमला भास्कर द्वारा लिखित संदर्भ पुस्तक ‘पहाड़ी कोरवा विद्यार्थी शिक्षा एवं शासकीय योजनाएं’ का विमोचन किया। पुस्तक में विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा जनजाति के विद्यार्थियों की शिक्षा, शासकीय योजनाओं की पहुंच तथा सामाजिक चुनौतियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक के विमोचन के दौरान राज्यपाल ने लेखिका के शोधपरक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अध्ययन समाज के अनछुए विषयों को सामने लाने के साथ-साथ नीति निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे रचनात्मक और शोध आधारित कार्य अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
व्याख्याता विमला भास्कर ने पुस्तक के माध्यम से जनजातीय समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाने का प्रयास किया है, जिससे शिक्षा, सामाजिक विकास और शासकीय योजनाओं के प्रभाव का बेहतर आकलन किया जा सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

