कृष्णा हुंडई का मानसून ऑफर: नई कार खरीदने पर ₹1.20 लाख तक का लाभ

कोरबा। मानसून सीजन में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए कृष्णा हुंडई ने विशेष ऑफर की घोषणा की है। इस मानसून अभियान के तहत ग्राहकों को विभिन्न मॉडलों पर 1.20 लाख रुपये तक के आकर्षक बेनिफिट्स, आसान फाइनेंस सुविधा, कम ईएमआई और हर खरीद पर सुनिश्चित उपहार का लाभ मिलेगा।

डीलरशिप के अनुसार ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित अन्य पात्र योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।

ऑफर का लाभ वाहन मॉडल, वेरिएंट, उपलब्ध स्टॉक और कंपनी की शर्तों के अनुसार अलग-अलग होगा।

अभियान के दौरान हुंडई क्रेटा सहित कंपनी के अन्य लोकप्रिय मॉडलों पर भी विशेष छूट और आकर्षक ऑफर उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों के लिए 100 प्रतिशत तक फाइनेंस, सरल ऋण प्रक्रिया और कम मासिक किस्त (ईएमआई) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे नई कार खरीदना और अधिक आसान हो गया है।

डीलरशिप का कहना है कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ऑफर ग्राहकों को बेहतर बचत के साथ सुविधाजनक खरीदारी का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा, इस माह वाहन खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को आकर्षक अश्योर्ड गिफ्ट भी दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हुंडई मोटर इंडिया भी मानसून सीजन के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष बिक्री एवं सर्विस योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि वाहन खरीदने के साथ-साथ उसके रखरखाव में भी ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिल सके।