कोरबा।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के कल्याण मंडप में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन) शत्रुघ्न बेहेरा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कोल्हटकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
योग शिविर में आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा तथा योग शिक्षक राजेश प्रजापति ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न रोगों के अनुसार लाभकारी योगासन, प्राणायाम और योग से जुड़ी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
शिविर में एनटीपीसी के 500 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के लिए योग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र ने योगाचार्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं राजेश प्रजापति को विशेष योग प्रशिक्षण के लिए शॉल ओढ़ाकर एवं औषधीय पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

