राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,IAS प्रतीक जैन होंगे कोरबा के नए सीईओ,नाग का महाप्रबंधक पद पर तबादला

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 8 तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल का असर कोरबा जिले पर भी पड़ा है।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को कोरबा जिला पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान सीईओ दिनेश कुमार नाग का तबादला कर उन्हें महाप्रबंधक के पद पर रायपुर पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक बदलाव के तहत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में गति लाना और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।