कोरबा। बुधवारी बाजार में आज यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से पुलिस ने लॉक की कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतिश ठाकुर, डीएसपी डी.के. सिंह कोतवाली टीआई प्रमोद डडसेना,सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी,के निर्देशन में पुलिस टीम ने बाजार में अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण पर कार्रवाई की।




यातायात विभाग के एएसआई ईश्वरी लहरे और मनोज राठौर सहित टीम के द्वारा कार्रवाई किया गया। टीम ने बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर नो पार्किंग का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लॉक की कार्रवाई की।
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर नकेल
बुधवारी बाजार में अक्सर वाहनों की अवैध पार्किंग और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इस कार्रवाई से आम जनता को काफी राहत मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

