जेसीआई कोरबा सेंट्रल की 2026 कार्यकारिणी घोषित, त्रिलोकीनाथ बजाज बने अध्यक्ष

कोरबा। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) कोरबा सेंट्रल की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से त्रिलोकीनाथ बजाज को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर नियुक्तियां इस प्रकार हैं –
उपाध्यक्ष : अंकित अग्रवाल, हर्ष गुप्ता एवं अभय अग्रवाल
सचिव : निश्चल टमकोरिया
निदेशक : डॉ. ज्योतिबाला, प्रवेश अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल
जेसीरेट विंग (महिला शाखा) के लिए
अध्यक्षा : श्रीमती अंशु अग्रवाल
सचिव : श्रीमती रजनी अग्रवाल
वर्ष 2026 के लिए पूर्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं उत्कर्ष अग्रवाल को समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया गया।

चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी उत्कर्ष अग्रवाल ने निभाई, जबकि सन्नी मित्तल एवं आनंद अग्रवाल ने सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में सहयोग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने की तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की नई टीम वर्ष 2026 में सामाजिक, शैक्षणिक एवं युवा विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।