कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के रेंकी चौक भाटापारा में बीती रात एक बड़ी आगजनी की घटना हुई। पशुपालक करण यादव के पैरावट में किसी अज्ञात तत्व ने आग लगा दी, जिससे लगभग साढ़े चार एकड़ में रखा पैरा जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
सूचना के बाद एक निजी प्लांट की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग सब कुछ स्वाहा कर चुकी थी। पीड़ित करण यादव ने बताया कि उसने पशुओं के लिए बड़ी मात्रा में पैरा संग्रहित किया था, जिसे किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर आग के हवाले कर दिया होगा। घटना की सूचना हरदीबाजार पुलिस को दे दी गई है।
पैरावट के आसपास कई घर होने से आग की लपटें और धुएं ने लोगों में दहशत फैल दी। भय के चलते कई परिवार अपने बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड घटनास्थल से बेहद करीब होने के बावजूद काफी देर से पहुंची, जिसके कारण आग पर समय रहते नियंत्रण संभव नहीं हो सका। समय पर काबू न पाए जाने पर बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

