कोसाबाड़ी में पहला वेंडिंग जोन लोकार्पित, वार्ड 31 को 3.30 करोड़ की सौगात डेढ़ साल में पूरे हुए 800 करोड़ के काम : लखनलाल देवांगन

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी जोन में तैयार प्रथम वेंडिंग जोन का आज लोकार्पण किया गया। करीब 19 लाख 65 हजार रुपए की लागत से बने इस वेंडिंग जोन से सब्जी-भाजी विक्रेताओं को सुगम एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 31 डॉ. राजेन्द्र नगर को 3 करोड़ 30 लाख की विकास सौगात भी दी।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन ठाकुर, पार्षद अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन के दौरान मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की राह पर है। उन्होंने बताया कि केवल डेढ़ वर्ष में 800 करोड़ रुपए के कार्य कराए गए हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

मेयर संजू देवी राजपूत ने शहर की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि निगम लगातार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने काम कर रहा है। पार्षद अशोक चावलानी ने अपने क्षेत्र को मिली सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अजय गोंड़, ममता यादव, पार्षद पंकज देवांगन, नरेन्द्र देवांगन, शिवकली जायसवाल, प्रताप सिंह कंवर, राकेश वर्मा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, विनोद अग्रवाल, आरिफ खान, दीपनारायण सिंह, प्रफुल्ल तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।