कोरबा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा छात्राओं के अंतर्निहित गुणों को स्वयं पहचानकर उनका सकारात्मक सदुपयोग करने विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पाण्डेय ने छात्राओं को उनके भीतर मौजूद प्रतिभा और गुणों को पहचानने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी।
उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, माता-पिता को संतुष्ट रखने के उपाय, प्रणाम के महत्व, योग के लाभ और शास्त्रों में वर्णित जीवनोपयोगी बातों को आचरण में लाने जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में समिति की सदस्य श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, लक्ष्मी नायक, अखिलेश भारती, मनीष मैत्री, राजीव बोहरा और आशीष श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य रणधीर सिंह ने समिति और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















