एनटीपीसी जमनीपाली में केवी छात्रों की दीप सांस्कृतिक प्रस्तुति, कोरबा केवी-2 ने जीते चार पुरस्कार

कोरबा। केन्द्रीय विद्यालयों के संकुल स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी जमनीपाली में किया गया। संकुल में शामिल विद्यालयों के छात्र इसमें शामिल हुए। उन्होंने एक से बढक़र एक कार्यक्रम यहां प्रस्तुत किए और दर्शकों पर प्रभाव बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समूह गान और एकल गायन ने कार्यक्रम में मधुरता भर दी, जहाँ विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों का मन मोह लिया।

संकुल के सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अनुशासन, उत्साह और टीम-भावना के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के विद्यार्थियों ने समूह गायन में प्रथम स्थान, रोल प्ले(बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान, एकल गायन (बालिका वर्ग) में द्वितीय स्थान , एकल गायन (बालक वर्ग)में तृतीय स्थान उपलब्धि प्राप्त की।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में गणेश बरेठ, मुरारी लाल साहू, मिथिलेश यादव, श्रीमती अनामिका मिश्रा (संगीत शिक्षिका, एनवीएस छुरीकला)तथा  वीरेंद्र सिंह उइके (कला शिक्षक,एनवीएस छुरीकला), श्रीमती वर्षा शुक्ला (संगीत शिक्षिका, ईएमआरस छुरीकला) थे।

प्रभारी प्राचार्य सुमित कुमार चौधरी ने स्वागत उद्बोधन व प्राथमिक विभाग प्रभारी मालश्री बल्हाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संगीत शिक्षक अशोक देवांगन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर अतिथियों ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।