जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति ने एनटीपीसी कर्मी को पीटा, शासकीय भूमि पर विवाद

कोरबा। एनटीपीसी संयंत्र के राखड़ बांध में शिफ्ट ड्यूटी कर रहे एनटीपीसी कर्मचारी से जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति और पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त कर्मचारी ने कटघोरा पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

ग्राम पंचायत धनरास निवासी अगहन सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि 12 नवम्बर की शाम वह धनरास स्थित राखड़ बांध में सेकंड शिफ्ट में काम पर तैनात था। लगभग शाम 5 से 6 बजे के बीच सलिहाभांठा निवासी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद पंचायत अध्यक्ष पति गोविन्द्र सिंह कंवर बाइक से वहाँ आया। जिसके बाद गोविन्द सिंह कंवर ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी, और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।

अगहन सिंह ने शिकायत में कहा कि कंवर ने शासकीय भूमि को अपनी संपत्ति बताते हुए अपनी राजनीतिक पहुँच का रौब दिखाया है। जब अगहन सिंह ने विरोध किया तो जनपद अध्यक्ष पति द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।