कोसाबाड़ी वार्ड को 3.29 करोड़ की सौगात: मंत्री देवांगन करेंगे वेंडिंग जोन का लोकार्पण व विकास कार्यों की आधारशिला

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को कोसाबाड़ी चौक के पास कोरबा शहर क्षेत्र के पहले नवनिर्मित वेडिंग जोन का लोकार्पण कर वार्ड क्रमांक 31 के 3.29 करोड़ के विभिन्न विकास निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

स्थानीय पार्षद अशोक चावलानी के प्रस्ताव पर वार्ड में सीसी रोड, नाली निर्माण, प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल, स्ट्रीट लाइट और अन्य कार्यों को मंजूर किया गया है। इसी के साथ इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर 19. 65 लाख की लागत से बने वेंडिंग जोन का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 को उद्योग मंत्री 3.29 करोड़ के विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।