कोरबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकरण की सचिव डिंपल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में विधिक साक्षरता एक अनिवार्य अंग है, जो ज्ञान को न्याय से जोड़कर समाज को सशक्त बनाती है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को जागरूक, संवेदनशील एवं न्यायप्रिय बनाना ही हमारा उद्देश्य है।
सचिव डिंपल ने बताया कि 11 नवंबर को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। शिक्षा जीवन का आधार है और डिजिटल युग में विधिक जागरूकता के साथ नई पीढ़ी को सशक्त करना जरूरी है।
कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के महत्व, कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिक्षा और न्याय के समन्वय को समाज के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
