शारदा विहार में दिसंबर में होगा 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, तैयारियां शुरू

कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘शौर्य और समृद्धि अभियान’ के तहत शारदा विहार कॉलोनी में दिसंबर माह में भव्य 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों के लिए आयोजित योजना बैठक में परिवार के सदस्यों के साथ कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दिखाई।

बैठक में महायज्ञ की आवश्यकता, महत्ता एवं तीन दिवसीय अनुष्ठान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में यज्ञ संपन्न होगा, जहां यज्ञ टीम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौके पर सुनिश्चित की जाएंगी।

सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सभी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गईं और सफलता के लिए अभी से प्रयास तेज कर दिए गए। गायत्री महामंत्र जप एवं शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।