अग्रसेन कॉलेज में भारतीय ज्ञान-संपदा पर कार्यशाला आज

कोरबा। अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्रथम तल सभागार में शनिवार, 16 नवंबर को सुबह 10:30 बजे ‘भारतीय ज्ञान-संपदा एवं ज्ञान परंपरा’ विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एएन वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर तथा प्रबुद्ध परिषद के प्रांताध्यक्ष अतुल नागले विशिष्ट अतिथि होंगे।

प्राचार्य डॉ. मनोज झा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान-विज्ञान प्रणाली, वैदिक- बौद्धिक परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर तथा उनके आधुनिक प्रासंगिकता पर गहन चिंतन करना है।

शिक्षकों-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा।

विभिन्न सत्रों में विषय-विशेषज्ञ प्राचीन ग्रंथों, दर्शन एवं विज्ञान के समन्वय पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी तथा शहर के बुद्धिजीवी भाग लेंगे। आयोजन समिति ने सभी को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।