संत नामदेव महाराज की 555वीं जयंती आज: कैबिनेट मंत्री देवांगन मुख्य अतिथि, समाज के युवा-वरिष्ठ सम्मानित होंगे

कोरबा। छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज द्वारा संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 555वीं जयंती अघहन कृष्ण द्वादशी (16 नवंबर) को वीर सावरकर भवन, एमपी नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि महापौर संजूदेवी राजपूत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। राघवेंद्र नामदेव, प्रवेश पटवा, सौरभ पाटकर तथा नूतन ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

समाज के कोरबा इकाई जिलाध्यक्ष शशिकांत पटवा ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम तक चलने वाले कार्यक्रम में संत नामदेव महाराज के जीवन-दर्शन पर चर्चा, भजन- कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन में समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संत परंपरा को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।