कोरबा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, मरीजों की सेवा करने वालों का स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच से मिली प्रेरणा से शहर के निजी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी और डॉ. वंदना चंदानी ने 11वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता (ओलंपिक्स 2025) का आयोजन किया। 9 से 12 नवंबर तक हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में संस्था के सभी शाखाओं और विभाग के कर्मचारियों ने टीम भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता को नई दिशा दी।
इन्होंने क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, टंग ऑफ वॉर, डिबेट और पुशअप जैसे रोमांचक खेलों में भाग लिया। बुधवार को सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड खेला गया।
महिला क्रिकेट में कोरबा और पुरुष क्रिकेट में चाम्पा की टीम विजयी रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कौशलेंद्र, शतरंज में योगेश, पुशअप (महिला वर्ग) में रामेश्वरी शर्मा और (पुरुष वर्ग) में रितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कोरबा टीम ने बाजी मारी, जबकि खो-खो में महिला वर्ग में जमनीपाली और पुरुष वर्ग में चाम्पा ने जीत हासिल की।
संस्था के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष ओलंपिक्स का आयोजन करती है, जिसके माध्यम से खुद को फिट रखकर सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। यह केवल खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक संकल्प है।
उन्होंने बताया कि संस्था के स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को शहर के आरएसएस नगर स्थित मल्लिक वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















