महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया मिशन वरूण का शुभारंभ; पानी के दुरुपयोग पर लगेगी रोक

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और मेयर इन काउंसिल सदस्यों की मौजूदगी में शुक्रवार को मिशन वरूण का शुभारंभ किया।

उन्होंने मिशन वरूण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और गठित टीमों को उनके कार्य के लिए विदा किया।
महापौर ने कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए इसका दुरुपयोग रोकना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस मिशन से जल संरक्षण और जागरूकता को बल मिलेगा।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य फिरतराम साहू, अजय गोंड़,ममता यादव,अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।