केवी-2 एनटीपीसी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता; बच्चों ने फल-सब्जी, स्वतंत्रता सेनानी की वेशभूषा में दिखाया कौशल

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके रचनात्मक कौशल को निखारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

बाल दिवस पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में उन्होंने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न विषयों फल-फूल, सब्जियां, जानवर, पक्षी, विभिन्न राज्यों की वेशभूषा, पर्यावरण और स्वतंत्रता सेनानी पर आधारित सुंदर वेशभूषा प्रस्तुत की।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवम्बर 2025 को विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी विभाग के सभी छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार साहू, सुमित कुमार चौधरी तथा श्रीमती मालश्री बल्हाल उपस्थित रहे।