न्यू एरा स्कूल में बाल दिवस पर सोलो डांस प्रतियोगिता; आदिश्री, खुशी, ऋत्विक सहित 12 छात्रों ने जीते पुरस्कार

कोरबा। बाल दिवस पर न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक मोदी चेयरमैन, कृष्णा ग्रुप एवं विशिष्ट अतिथि राजा मोदी डायरेक्टर, कृष्णा ग्रुप, रमनदीप शर्मा व स्कूल के अध्यक्ष किशोर कुमार साहू थे।

स्कूल में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें आदिश्री राजेश, खुशी पटेल, ऋत्विक नवरंग,  वान्या चतुर्वेदी, भाव्या साहू, अनवी सिंह, अवनी यादव, अक्षया अग्रवाल, दृश्या चतुर्वेदी, ओम पाण्डेय, अर्शवीर सिंह, संजना सोरेन ने अपने-अपने वर्ग में पुरस्कार जीते।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू, प्राचार्य डीएस राव, उप-प्राचार्य श्रीमती कीर्ति हरित, तथा हेड मास्टर जगजीत सिंह सहित सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।