श्याम मित्र मंडल की गोपाल अग्रवाल कार्यकारिणी वैध घोषित

कोरबा। फर्म सोसायटी के असिस्टेंट रजिस्टार ने सीए गोपाल अग्रवाल की कार्यकारिणी को वैध ठहराया है जो श्याम मित्र मंडल के लिए निर्वाचित हुई थी। 10 नवंबर को इस बारे में आदेश पारित किया गया। बताया गया कि असिस्टेंट रजिस्टार ने संस्था के निर्वाचन अभिलेख, मतगणना विवरण एवं ऑनलाइन सूची को विधिसम्मत पाया है।

इसके अंतर्गत इसे स्वीकृत कर लिया गया। मान्य की गई कार्यकारिणी के अंतर्गत गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष, सत्यनारायण अग्रवाल उपाध्यक्ष, महेन्द्र अग्रवाल सचिव, अरविंद सिंघानिया कोषाध्यक्ष, संजय केडिया संयुक्त सचिव, आलोक अग्रवाल व राजकुमार सोनी सदस्य शामिल है।

जबकि आदेश में कहा गया कि 7 जुलाई को मनोज अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत समिति सूची को अप्रमाणित और नियम विरूद्ध पाए जाने पर अमान्य घोषित किया गया है।