कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अधिवक्ता सरिता पाण्डेय ने कहा कि सप्त शक्तियों के माध्यम से परिवारों को सुसंस्कृत और सक्षम बनाया जा सकता है। यदि हर जगह ऐसा वातावरण हो तो आदर्श स्थिति सृजित की जा सकती है।
उपभोक्ता आयोग की पूर्व सदस्य पाण्डेय ने बताया कि नारी में विद्यमान सप्त शक्तियां सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध, नागरिक कर्तव्य बोध और कुटुंब प्रबोधन के जरिए विशेष वातावरण तैयार करती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड 49 की पार्षद प्रीति शर्मा ने अपनी बात रखी। अध्यक्षता सर्वमंगला कन्या छात्रावास की अधीक्षिका ने की। सहायक वक्ता चेतना शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश दिया। लालीदेवी और सहोदरा राठौर ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का समापन शांति केवट ने किया, जबकि संचालन सरिता भारिया ने संभाला। अंत में विद्यालय की प्राचार्य सुषमा बारस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















