कोरबा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर गुरुवार को कोरबा शहर “राष्ट्र प्रथम” के जज़्बे के साथ एकजुट हो गया। सुबह से ही 15 ब्लॉक सरदार पटेल सामुदायिक भवन से शुरू हुआ 6 किलोमीटर लंबा विशाल रन फॉर यूनिटी मार्च कोसाबाड़ी चौक पर समाप्त हुआ। मार्च में स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी – सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूरे रूट पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे आसमान को चीरते रहे। मार्च का नेतृत्व राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और कलेक्टर अजीत वसंत ने किया।
रास्ते में विभिन्न चौक-चौराहों पर महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए:
अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
घंटाघर चौक में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
सुभाष चौक निहारिका में नेताजी सुभाषचंद्र बोस
कोसाबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि
कार्यक्रम के अंत में देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा, “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर अखण्ड भारत बनाया। आज हम सब उनके दिखाए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के पथ पर चलने का संकल्प लें।”
राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकला यह यूनिटी मार्च कोरबा के इतिहास में सरदार पटेल को दी गई सबसे बड़ी जन-श्रद्धांजलि बन गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















