बैठे धान बेचने की सुविधा! छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’, लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

कोरबा। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत! खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ लॉन्च कर दिया है। अब किसान घर बैठे ही मोबाइल से धान बेचने का टोकन ले सकेंगे। इससे धान उपार्जन केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा।

ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। लिंक: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.kisaan

मुख्य सुविधाएँ:
आधार OTP से पंजीकरण
रोज सुबह 8 बजे से टोकन के लिए आवेदन
सीमांत किसान (2 एकड़ तक) → अधिकतम 1 टोकन
लघु किसान (2-10 एकड़) → अधिकतम 2 टोकन
बड़े किसान (10 एकड़ से अधिक) → अधिकतम 3 टोकन
एक टोकन 7 दिनों तक वैध
प्रत्येक केंद्र की 70% खरीदी क्षमता ऐप से टोकन के लिए आरक्षित
इसमें भी 80% हिस्सा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए, केवल 20% बड़े किसानों के लिए
बाकी 30% टोकन समिति स्तर पर उपलब्ध रहेंगे

खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि इस ऐप से खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छोटे-सीमांत किसानों को प्राथमिकता मिलेगी।

अब धान बेचना हुआ आसान – बस एक क्लिक में टोकन, बिना कतार के बिक्री!