कोरबा। डॉ. शाहीन और उसकी अपनी खास गैंग के द्वारा नई दिल्ली में ब्लास्ट की घटना ने सरकार के साथ सुरक्षाबल के कान खड़े कर दिए है। हर कहीं इस घटना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। कोरबा में जिला पुलिस और रेलवे आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया।
स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के पहुंचते ही डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रेनों और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। स्टेशन परिसर, दूसरी एंट्री और आसपास के क्षेत्रों, पार्सल यान केंद्र में बाहर से आने वाले सामानों की भी गहनता से जांच की गई। स्टेशन परिसर के बाहर लावारिस पड़े सामानों की भी परखा गया। स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित साइकिल स्टैंड में विशेष रूप से उन वाहनों की पड़ताल की गई जिनकी पूछपरख यहां पर अरसे से नहीं हो रही है।
रेलवे आरपीएफ ने यात्रियों को जागरूक किया और सलाह दी कि यदि उन्हें कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु मिलती है, तो तुरंत रेलवे आरपीएफ पुलिस को सूचित करें।
ट्रेन में किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी रेलवे पुलिस को देने की अपील भी की गई।
रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यात्री ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















