प्रमुख चौराहों पर बढ़ी मुस्तैदी, तेज तापमान के बीच चुनौतीपूर्ण ड्यूटी
कोरबा।गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना बड़ी चुनौती बन गया है। रेलवे क्रॉसिंग और व्यस्त मार्गों के कारण जाम की स्थिति से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार सड़कों पर डटे हुए हैं।
शहर के शारदा विहार, सीएसईबी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, बांयी तट नहर पुल सुनालिया, अग्रसेन तिराहा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस का मैदानी अमला नियमित रूप से तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रहा है।
तेज गर्मी के बावजूद जवान जोखिम भरी परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि मुख्य मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति न बने और आम जनता को परेशानी से बचाया जा सके। पुरानी व्यवस्था के तहत ही उन्हें ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है, जिससे चुनौतियां और बढ़ जाती हैं।
समय-समय पर स्काउट गाइड और एनसीसी के विद्यार्थी भी सहयोग करते हैं, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में पूरी जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस के कंधों पर ही रहती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















