कोरबा। यहां के दीनदयाल मार्केट स्थित पीलीकोठी में स्थानीय नागरिकों के द्वारा श्री राम कथा का साथ आदिवासी आयोजन 21 नवंबर से किया जा रहा है। जाने-माने रामकथा वाचक शंभू शरण लाटा महाराज कथा करेंगे।
शंभू शरण महाराज ने जगत गुरु शंकराचार्य शारदा पीठाधीश्वर से दीक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अब तक 318 राम कथाओं का वाचन किया है। राजस्थान के काशी कहे जाने वाले रामगढ़ शेखावाटी के निवासी शंभू शरण की कोरबा में यह अब तक की पहली कथा होगी।
आयोजन की व्यवस्था रितेश केडिया, कैलाश नाथ गुप्ता, दीपक अग्रवाल, आशीष बत्रा और महेश अग्रवाल प्रमुख रूप से कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

