संयुक्त मोर्चा ने एसडीएम पाली से की मुलाकात: कर्मचारियों की समस्याएं रखीं, समाधान की मांग

कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा संघ ब्लाक पाली के प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी पाली रोहित कुमार सिंह से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधि मंडल में विजय कुमार राजपूत संरक्षक तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, एमआर मरकाम एबीईओ संरक्षक संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ, दिलीप कुमार नवरंग अध्यक्ष, परमेश्वर सिंह जगत, बीएस राज, मोहम्मद शाहिद, लल्लू देवांगन, बद्री टंडन, प्रमोद यादव, शंकर गढ़ेवाल, यशवंत जगत समेत अन्य उपस्थित रहे।