निगम का मिशन वरुण 14 नवंबर से: 67 वार्डों में 67 टीमें, जलकर वसूली व दुरुपयोग रोकने जागरूकता अभियान

कोरबा। नगर निगम जल संरक्षण और दुरुपयोग रोकने के लिए मिशन वरुण शुरू कर रहा है। महापौर संजूदेवी राजपूत 14 नवंबर को अभियान का शुभारंभ करेंगी।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सभी 67 वार्डों के लिए 67 टीमें गठित की हैं, जो प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक वार्ड-बस्तियों में पहुंचकर जलकर वसूली करेंगी और जल बचत की जागरूकता फैलाएंगी।

टीमें लोगों को बताएंगी कि संपत्ति कर देने वाले मात्र 200 रुपये में पानी प्राप्त कर रहे हैं, जबकि अन्य केवल 60 रुपये में। अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों को निगम सम्मानित करेगा।

आयुक्त ने कहा कि जल जीवन का आधार है, इसका दुरुपयोग रोकना हर नागरिक का दायित्व है। मिशन वरुण से जल संरक्षण और राजस्व वृद्धि दोनों लक्ष्य हासिल होंगे।