कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस ड्रिल (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया। उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सह कारखाना निरीक्षक विजय सिंह पोटाई के मार्गदर्शन में अग्निशमन, स्वास्थ्य सुरक्षा और संरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से अग्नि दुर्घटना नियंत्रण का अभ्यास किया।
परस्पर सहायता योजना के तहत हसदेव ताप विद्युत गृह दर्री, कोरबा पश्चिम एनटीपीसी जमनीपाली,आईओसीएल पीओएल एवं एलपीजी गोपालपुर,विस्फोटक संयंत्र कुसमुंडा, कोरबा पावर लिमिटेड उरगा और बाल्को कोरबा के संरक्षा एवं अग्निशमन अधिकारियों ने भाग लिया।
पर्यवेक्षकों ने ड्रिल में सुधार के सुझाव दिए। सभी संयंत्रों ने किसी भी आपात स्थिति में परस्पर सहयोग करने का संकल्प लिया।
उप संचालक पोटाई ने कहा कि कोरबा में सभी संयंत्रों को दुर्घटना मुक्त बनाने का संकल्प है। डीएसपीएम के कारखाना अधिभोगी संजीव कंसल ने बताया कि संयंत्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों का पूर्ण पालन करता है। मॉकड्रिल से आपदा प्रबंधन क्षमता में और निखार आएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

