कोरबा।छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चार नवम्बर से एसआईआर का कार्य शुरू हो गया है। बीएलओ ने गणना पत्र बांटना प्रारंभ किया है। इधर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय निगरानी समिति गठित कर ली है। उसके सदस्य यह देखेंगे कि किसी भी क्षेत्र में किसी भी वोटर का नाम दुर्भावनावश न काटा जाए।
एसआईआर के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभावार कंट्रोल रूम स्थापित किया जावेगा। यहां से एसआईआर की प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करें कि मतदाता का नाम सूची में आसानी से शामिल हो पाए। बीएलओ घर-घर जाकर पात्र एवं अपात्र मतदाताओं के नामों की सत्यापन करें।
श्री अग्रवाल ने जिला निर्वाचन आयोग से मांग करते हुए कहा कि कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में शत् प्रतिशत गणना पत्रक वितरित कराएं। साथ ही अधिकारी अपने – अपने बूथों के सभी घरों में जाकर गणना प्रपत्र भरवाने में मदद करें।
बैठक को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र जायसवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व पार्षद मनक राम साहू एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने भी संबोधित किया।बैठक में सुरेश सहगल, मनोज चैहान, विकास सिंह, बीएन सिंह, हरीश परसाई, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चैहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

