कोरबा। कबड्डी वर्ल्ड कप के लिए फेडरेशन ने 14 खिलाडिय़ों की सूची घोषित कर दी है। कोरबा की संजू देवी इसमें शामिल है। नाम की घोषणा के साथ कई खेल संगठनों ने केराकछार पहुंचकर खिलाड़ी का स्वागत-सत्कार किया और सफलता की शुभकामनाएं दी।
बताया गया कि महिला कबड्डी वर्ल्ड कप इस साल 15 से 25 नवंबर के बीच बंगलादेश की राजधानी ढाका में होने जा रहा है। जहां पर कई तरह की समस्याएं काफी समय से विद्यमान है और इसे लेकर चिंता जताई जा रही है। इसके पहले कबड्डी का महिला वर्ल्ड कप 2012 में भारत में खेला गया था। तब भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर खिताब जीत लिया था।
भारतीय टीम में चयनित संजू देवी ने छह- सात साल पहले कबड्डी खेलना शुरू किया था। एक छोटे से गांव केराकछार से निकलकर संजू ने कबड्डी में कोरबा को एक नई पहचान दिलाई है। कुछ दिन तक परिवार के साथ समय बिताने के बाद संजू हरियाणा में प्रशिक्षण प्राप्त करने चली गई थीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

