भिलाईबाजार भूविस्थापितों को सर्वमंगला नगर में बसाहट दें: विधायक प्रेमचंद पटेल ने कलेक्टर से की मांग

कोरबा। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कलेक्टर से कहा है कि एसईसीएल गेवरा परियोजना द्वारा अर्जित ग्राम भिलाईबाजार को सर्वमंगला नगर में सर्वसुविधायुक्त बसाहट दिलाए।

प्रशासन से कहा गया कि इस विषय पर ग्राम भिलाईबाजार के एसईसीएल गेवरा परियोजना में प्रभावित भूविस्थापितों को सर्वसुविधायुक्त बसाहट की सुविधा सर्वमंगला नगर शराब दुकान के आसपास की जा सकती है। जिससे हर प्रकार की सुविधाएं उन्हें होंगी।

प्रशासन को बताया गया कि 11 अक्टूबर को भिलाईबाजार में ग्रामसभा हुई थी। इसमें प्रस्ताव क्रमांक 21 में इस बात का उल्लेख किया गया। विधायक ने सरपंच ग्राम पंचायत भिलाई बाजार एवं प्रदीप जायसवाल द्वारा किए गए प्रयास का उल्लेख पत्र में किया है। कहा गया कि इन सभी बिन्दुओं पर प्रशासन को विचार करना चाहिए।